11 August 2024 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े आजादी के महोत्सव 'राष्ट्रगाथा सीजन-3' की घड़ी अब बिल्कुल समीप आ गई है। ख़बरमंडी न्यूज़ व मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा आयोजित बच्चों के सबसे प्रिय कार्यक्रम राष्ट्रगाथा के पोस्टर का कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने प्रमोशन किया। कलेक्टर नम्रता ने कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान ख़बरमंडी के फाउंडर व एडिटर पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा का यह सीजन 3 है। इससे पहले दो सीजन सफलता पूर्वक आयोजित किए जा चुके।
समन्वयक शशिराज गोयल के अनुसार सीजन-3 विशेष थीम के साथ आएगा। दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। गोयल ने बताया कि स्कूली बच्चे बहुत मेहनत कर रहे हैं। टीम राष्ट्रगाथा द्वारा स्कूलों में जाकर तैयारी करवाई जा रही है।
रोशन बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा सीजन-3 को लॉट्स डेयरी, संस्कृति फोर्ट, एस आर इवेंट्स, चौधरी साउंड्स, समाजसेवी सुनील पारीक, सारण डिजिटल एलईडी, तनिष्क ज्वैलर्स, रामजी स्वीट्स, द्वारिका स्वीट्स, रूपचंद मोहनलाल, छप्पनभोग, भीखाराम चांदमल, डोसा बाइट, मोनार्क बिल्ड एस्टेट, वर्द्धमान आईसक्रीम, लक्ष्मी सिक्यूरिटीज, बेबी हट एंड एम्पोरियो वुमेन्स वीयर, महावीर लाईट्स, राम डिजिटल स्टूडियो, अनिल अलंकार, श्री साफा हाउस आदि का सौजन्य मिल रहा है। वहीं सुनील शर्मा, राजकुमार खड़गावत, महेश कुलरिया, कुशल बाफना, हितेश छाजेड़, मयंक सेठिया, जीतू डागा, कौशल शर्मा, डॉ पुष्पा शर्मा, हर्षिता शर्मा, अर्पिता जैन आदि कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
04 November 2020 06:56 PM