15 January 2025 10:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस फिर से एक्शन मोड पर है। आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस नशे पर प्रहार कर रही है। बीछवाल थाना पुलिस ने भी स्मैक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान भुट्टों का बास निवासी अरशद पुत्र इदरीश के रूप में हुई है। आरोपी स्मैक की पुड़िया बेच रहा था। इसी दौरान थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि उसके पास स्मैक की 8-10 पुड़िया ही मिली है। बता दें कि बड़े तस्कर ऐसे छोटे छोटे तस्करों के माध्यम से ही नशेड़ियों तक नशा पहुंचाते हैं। बता दें कि भुट्टों का बास बीकानेर में सप्लाई होने वाले नशा का बड़ा गढ़ है। यहीं से नशे की बड़ी सप्लाई होती है। इसके अलावा नयाशहर थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर व भाटों का बास भी तस्करों का गढ़ है। दूसरी तरफ मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बहुत सारे पॉइंट्स पर नशा बिकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
04 March 2021 11:01 AM