05 June 2020 11:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब मंदिरों में सेनेटाइजर के प्रयोग को लेकर विरोध शुरू हो गया है। मामला भोपाल के नव दुर्गा वैष्णोधाम मंदिर से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां के पुजारी ने कहा है कि हम शराब पीकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते, फिर मंदिर में सेनेटाइजर की मशीन कैसे अनुमत कर सकते हैं। बता दें कि सेनेटाइजर में अल्कोहल होता है। ऐसे में पुजारी का कहना है कि ये अशुद्ध है। पुजारी ने कहा है कि सरकार भले ही अपनी गाइडलाइन में इसे अनिवार्य करें, लेकिन यह प्रयोग नहीं करेंगे। लेकिन हम साबुन व पानी की व्यवस्था रखेंगे। बता दें कि आठ जून से देशभर में मंदिर पूर्णतया खुल रहे हैं। हालांकि कोरोना से बचाव हेतु बनाए नियमों की पालना भी करनी अनिवार्य होगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM