03 January 2025 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाहर के लोग आते हैं तो कहते हैं बीकानेर में गंदगी बहुत है। बीकानेर के स्थानीय निवासी भी यही शिकायत करते हैं। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ बल्कि विकास के साथ हालात ज्यादा बिगड़ते गए। अगर कोई बीकानेर का हित चाहने वाला जनप्रतिनिधि या अधिकारी बीकानेर की गलियों तक पहुंचे तो उसे भी ग्लानि का अनुभव होगा।
गंदगी, टूटी सड़कों, गड्ढों से भरे इस बीकानेर के वार्ड नंबर 42 के हालात तो इतने बुरे हैं कि यहां के निवासियों को बदबूदार माहौल में भोजन ग्रहण करना पड़ता है। जागरुक बीकानेरी शाहरुख खान से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 42 की एक गली में पिछले 1-2 माह से गंदगी का साम्राज्य है। दरअसल, यहां के चैंबर गंदगी से ओवरफ्लो है मगर मज़ाल है कि सीवर लाइन के रख-रखाव में ठेकेदार कोई रूचि भी ले। हालांकि मुख्य सड़कों के चैंबर कभी कभी संभाल लिए जाते हैं। चैंबर ओवरफ्लो की वजह से पूरे मोहल्ले में गंदा पानी भरा हुआ है। यहां तक कि घरों के अंदर भी गंदा पानी जाने की ख़बर है। आरोप है कि संबंधित इंचार्ज मोतीलाल को फोन किया गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यह वार्ड पूगल फांटे से मुक्ताप्रसाद तक लगता है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में पूरे बीकानेर में सीवर लाइन का कार्य बेहद खराब हो रखा है। जगह जगह चैंबर सड़क से ऊपर उठे हुए हैं।चैंबरों के चारों ओर गढ्ढ़े भी हैं। इस वजह से प्रतिदिन लाखों लोगों को बहुत परेशान होना पड़ता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
03 August 2022 12:03 PM