25 June 2020 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा निर्मित एंटी कोरोना ड्रग पर राजस्थान सहित महाराष्ट्र सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में। यह दवा बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शर्मा ने सवाल उठाए की बिना अनुमति रिसर्च कैसे की गई। वहीं यह दवा आईसीएमआर ने प्रमाणित की है या नहीं?? वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी साफ कर दिया है कि पतंजलि की यह दवा उनके प्रदेश में बेचने पर पाबंदी होगी। यहां तक कि इसका विज्ञापन भी नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में बाब रामदेव की यह दवा संकट में आ गई है। हालांकि दावा है कि यह दवा कारगर है, लेकिन सवाल प्रामाणिकता का भी है। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले भी पतंजलि द्वारा किए गए शुद्धता के दावों पर सवाल खड़े हो चुके हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM