18 November 2021 01:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तस्कर को पकड़ने में नाकाम एएसआई पर अधिकारियों की गाज गिर गई। दंतौर एएसआई हनुमानाराम को सीओ अंजुम कायल की रिपोर्ट पर एसपी योगेश यादव ने निलंबित किया है। मामला बीती रात का बताते हैं। बज्जू जग्गासर की तरफ से डोडा पोस्त की गाड़ी आने की सूचना मिली थी। जिस पर एएसआई हनुमानाराम मय टीम ने दंतौर तिराहे पर नाकाबंदी की। वर्ना कार में डोडा पोस्त था, वहीं स्विफ्ट डिजायर द्वारा वर्ना को एस्कोर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने स्विफ्ट को काबू किया तब तक वर्ना कार आगे निकल पड़ी। पुलिस ने जीप से वर्ना का पीछा किया मगर वर्ना की गति के आगे जीप बेबस दिखाई दी। 10-12 किलोमीटर आगे जाकर रोही में वर्ना कार फंस गई, चालक फरार हो गया। पुलिस ने स्विफ्ट, वर्ना कार व दो क्विंटल नौ सौ ग्राम डोडा जब्त कर लिया। स्विफ्ट के चालक शिवपुर हिंदूमलकोट निवासी प्रदीप कुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी का नाम पीलीबंगा निवासी संदीप पुत्र चेतराम मेघवाल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सीओ अंजुम कायल को सूचना ना देना हनुमानाराम को भारी पड़ गया। पुलिस के अनुसार जीप से 150 की स्पीड में चलने वाली कार का पीछा कर उसे काबू करना मुश्किल कार्य होता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
12 March 2020 09:05 PM