07 April 2021 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए 2021 की अप्रेल अपनी बाल्यावस्था में ही खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। पहले सप्ताह की समाप्ति पर तीन शतक लगाते हुए कोरोना ने कुल 305 पॉजिटिव का आंकड़ा छू लिया है। आज आई अलग अलग दो रिपोर्ट्स में कुल 65 पॉजिटिव आए। इनमें से 30 की रिपोर्ट देर रात ही जारी हो चुकी थी।
आज आए पॉजिटिव में गंगाशहर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, महाजन, बीकानेर परकोटा सहित कई क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
बता दें कि अप्रेल में अब तक 6421 सैंपल्स की जांच में से ये 305 पॉजिटिव निकले हैं।
रौद्र रूप धारण कर चुके कोरोना के खिलाफ प्रशासन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर नमित मेहता ने आज पीबीएम, गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल सहित अलग अलग सेंटरों का दौरा किया। वहीं उपखंड स्तर पर भी बैठक की गई, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोरोना वैक्सीनेशन की गति हर हाल में बढ़ानी है। वहीं कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाने के निर्देश दिए गए।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 10:52 PM
14 November 2022 10:13 PM