08 February 2023 10:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का स्टॉक मार्केट के प्रति जागरुकता लाने का मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। आज इस मिशन के तहत चंद्रकला के डारेक्टरों ने पत्रकारों के साथ भी संवाद किया। बीकानेर के होटल नेबूला में हुए कार्यक्रम में चंद्रकला के डायरेक्टर संदीप सुराणा ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट में अपार पैसा है, बस जरूरत है व्यापार करने की। वहीं डायरेक्टर सुमति सुराणा ने कहा कि सट्टा नहीं निवेश करें, घाटा नहीं नफा करें। सुराणा ने कहा कि अगर स्टॉक मार्केट को सट्टे की तरह करेंगे तो कमा नहीं पाएंगे। वहीं इसी मार्केट में निवेश करना शुरू कर दें तो अपार आय हो सकती है।
बता दें कि चंद्रकला ब्रोकिंग बीकानेर संभाग की एकमात्र सेबी रजिस्टर्ड कंपनी है। जागरुकता संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए। पत्रकारों ने जिज्ञासा भी रखी।



RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 February 2023 01:33 PM