06 October 2021 02:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह मय टीम ने कार व शराब सहित दो तस्करों को दबोचा है। थानाधिकारी विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे नंबर 11 पर बीकानेर की तरफ से आई संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी में कार के अंदर 10 पेटी अवैध देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब व स्विफ्ट कार जब्त कर ली। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्करों की पहचान विक्रम सिंह के नाम से हुई है।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि थानाधिकारी विक्रम सिंह की तस्करों पर कड़ी नजर रहती है। पहले बड़ी संख्या में बड़ी व छोटी कार्रवाईयां कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM