03 July 2021 11:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जामसर थाने के पास प्लॉट के विवाद को लेकर युवक पर ट्रेक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर ढ़ाई बजे की बताई जा रही है। जब सात आठ लोगों ने आशिक के घर पर ट्रेक्टर से हमला किया। आशिक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाया। हालांकि आरोपी उसे कुचलने में नाकाम हो गए। हमले में आशिक गंभीर घायल हुआ। जिसे पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। उसके सिर पर पांच सात टांके आए हैं। छाती व अन्य स्थानों पर भी चोटें आईं हैं। आशिक को बचाने आई उसकी बुआ जैनब का हाथ टूट गया, वहीं 70 वर्षीय दादी जैता के भी चोटें आईं।
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के सात घंटे बाद तक पर्चा बयान तक नहीं लिया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों का ट्रेक्टर जब्त किया बताते हैं।
बताया जा रहा है कि मौके पर हैड कांस्टेबल बंशीलाल पहुंचे थे। जिन्होंने आशिक के पक्ष के लोगों से उसे अस्पताल ले जाने को कहा।
हमने जामसर थाने के लैंड लाइन पर बात की तो इस तरह की घटना का रिकॉर्ड ना होने की बात कही गई। थानाधिकारी गौरव खिड़िया व हैड कांस्टेबल बंशीलाल से बात नहीं हो पाई।
पीड़ित पक्ष की ओर से हमलावरों के नाम बताए गए हैं। उनमें पांच युवक व एक महिला शामिल बताई जा रही है। पांचों युवक भाई बताए जा रहे हैं।



RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
02 April 2020 11:06 PM
