23 October 2021 07:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खाजूवाला में काम करने वाले नेपाली युवक द्वारा पांच लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड का कार्यालय है। इसके साथ ही फ्रैंचाइज होल्डर का निवास भी है। आज शाम परिवादी को कार्यालय में रखे हुए पांच लाख रूपए नहीं मिले। घर व कार्यालय खंगाला फिर भी पैसे नहीं मिले। फिर पता चला कि आज ही काम करने आया नया रसोईया भी गायब है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। इस पर पुलिस को सूचना दी।
शेखावत ने बताया कि रसोईया पूरण पुत्र चंद्र बहादुर ब्रिंग कोट, जिला पिवठान नेपाल का रहने वाला है। उसका भाई लंबे समय से खाजूवाला रहता है। दो माह पूर्व ही पूरण को यहां बुलाया था। फाइनेंस कंपनी में उसे रसोईये की नौकरी दिलवाई। आज उसका काम पर पहला दिन था। पुलिस ने रसोईये का फोटो भी जारी किया है। अनुमान है कि वह खाजूवाला से वह किसी बस में निकला होगा। अगर आपको यह नेपाली युवक कहीं दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित कर खाजूवाला, बीकानेर (राजस्थान) पुलिस को सूचित करें। देखें फोटो

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM