13 April 2022 06:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार बीकेईएसएल ने शहर में 50 यूनिट तक खर्च करने वाले अपने घरेलु उपभोक्ताओं को पूरे 50 यूनिट फ्री व अन्य घरेलु उपभोक्ताओं को निर्धारित सब्सिडी वाले बिल भेजना शुुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में जो भी बिल मिल रहे हैं, उनको राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के अनुसार ही तैयार कर भेजा जा रहा है।
बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि कम्पनी ने इसके लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिल पहुंचना शुरू हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के घरों में मासिक उपभोग 50 यूनिट तक ही है, उन्हें बिजली का कोई बिल नहीं चुकाना है। इससे अधिक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी सरकार की ओर से प्रति यूनिट निर्धारित सब्सिडी दी जा रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
28 August 2023 01:01 PM