23 March 2021 07:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल रोड़ स्थित मां करणी बीएसटीसी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय स्काउट गाइड आवासीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक पितराम सिंह काला थे। इस दौरान बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सात दिवस में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। काला ने शिविर गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बालिकाओं को इसी प्रकार कर्मठता से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में राज्य सरकार की कोरोना एडवाइजरी एवं महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार जारी पत्रक का वितरण किया गया। वहीं मुख्यमंत्री के संदेश 'कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार ना जाए इसलिए हर जरूरी सावधानी अपनाएं, कोरोना अभी गया नहीं, अभी सावधानी रखें' का वाचन किया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं व अध्यापिकाओं से अपील की गई कि वे गांव गांव ढ़ाणी ढ़ाणी तक कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लोगों को जागरुक करें।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से विजयलक्ष्मी व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना मुक्त भारत के लिए जो जंग लड़ी जा रही है उसमें हमारा संस्थान पहले चरण में भी अग्रणी रहा तथा दूसरे चरण में भी पूर्ण सहयोगी रहेगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने शिविर प्रतिवेदन का वाचन किया। प्रतिवेदन अनुसार विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सुरेंद्र हर्ष, राकेश पुरोहित व अशोक कुमार व्यास समारोह के विशिष्ट अतिथि थे।
समारोह का समापन अतिथि सम्मान से हुआ। डॉ मुदिता पोपली, व्याख्याता विजयलक्ष्मी व्यास, पंकज कुमार आचार्य, राकेश व्यास, ऋतु श्रीमाली, रेणुका आचार्य, राकेश पुरोहित, रेखा वर्मा, नरेंद्र स्वामी व अभिषेक व्यास ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
23 September 2021 08:19 PM