26 April 2021 12:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन मौतें हो रही है। बीकानेर के फोर्टीज़ अस्पताल में आज एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। गंगाशहर नई लाइन, रांका चोपड़ा मोहल्ला निवासी माणक चंद सेठिया को रविवार सुबह फोर्टीज़ में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक माणक चंद व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य फरीदाबाद में पॉजिटिव हुए। फरीदाबाद-दिल्ली में इस वक्त अच्छी चिकित्सा व्यवस्थाएं मिल नहीं रही है। इसी वजह से उन्हें बीकानेर में इलाज लेने आना पड़ा। उनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया गया है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM