07 May 2020 10:04 PM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जमीन के लिए गरीब पर जानलेवा हमला करने का आरोपी एक्स फौजी जेएनवीसी थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के हत्थे चढ़ गया है। शिवबाड़ी के शिव नायक ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। गोविंद सिंह मय टीम ने मौके पर दबिश देकर एक्स फौजी जेठूसिंह राजपूत व रवि मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। गोविंद सिंह ने बताया कि आरोपी डरा धमकाकर जमीन हड़पने का काम करता है। इसने पहले भी परिवादी की जमीन पर कब्जा किया बताते हैं। अब वह उसके घर पर कब्जा करना चाहता था, इसलिए उसे धमकाया व बाद में जानलेवा हमला किया। फौजी नोखा तहसील का है व वर्तमान में शिवबाड़ी रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीस साल फौज में नौकरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 307, 327,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
14 March 2020 07:01 PM