06 April 2020 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन के दौरान जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम बीकानेरी जोर शोर से कर रहे हैं।ऐसा ही काम बागड़ी मोहल्ले की श्री बाबा रामदेव समता सेवा समिति भी बखूबी कर रही है। यह समिति हर रोज जरूरतमंदों तक 800 से ज्यादा भोजन के पैकेट वितरित कर रही है। इस सेवा कार्य में मोहल्ला वासी बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रतिदिन यह सेवा गोपेश्वर बस्ती, कुम्हारों की मोड़, आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, खान कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, मां रोटी बैंक पी बी एम हॉस्पिटल के सामने, शिवा बस्ती, चोपड़ा बाड़ी, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर, चुंगी चौकी नाल रोड, गाडिया लोहार कच्ची बस्ती, गंगानगर चौराहा सर्किल, लाल गुफा रोड में तक पहुंचाई जा रही है। इस कार्य में अशोक पारख, सुमित कोचर, गिरिराज भादानी, बाबुशिवा बागड़ी, अभिषेक डागा, विनय डागा, मनीष बागड़ी, विजय डागा का निरंतर योगदान मिल रहा है। समिति के सरंक्षक जयचंदलाल डागा, निर्मल कुमार दस्साणी व महेंद्र डागा है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
04 September 2020 10:25 PM