23 January 2025 12:21 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रानी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवतियां घायल हो गईं। घायल युवतियों को उधर से गुजर रहे पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अपनी गाड़ी में पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। विधायक व्यास ने युवतियों का इलाज शुरू करवाया। वे कुछ देर नहीं रहे। इस दौरान कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित आदि भी उनके साथ थे। घायलों की पहचान अनुराधा माली, सपना नायक व कोमल नायक के रूप में हुई है। अनुराधा पीपल गट्टा, रानी बाजार की निवासी हैं। वहीं अन्य में एक एम एन अस्पताल के पास, नायकों का मोहल्ला व दूसरी भीनासर की निवासी है।
कोटगेट थाने के डीओ हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने बताया कि युवतियां एक ही स्कूटी पर सवार थी। वे पुलिया से सूरज टॉकिज की तरफ घूम रही थी और ट्रक पुलिया पर चढ़ रहा था। इसी दौरान स्कूटी स्लिप होकर ट्रक से भिड़ी। स्कूटी चकनाचूर हो गई, वहीं युवतियां घायल हो गईं।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अनुराधा के पैर की हड्डी टूट गई है। उसे भर्ती कर लिया गया है। ख़बर लिखे जाने तक अन्य दोनों की रिपोर्ट आने का इंतजार था। अन्य में भी एक को भर्ती किया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 January 2024 11:56 PM