25 July 2022 06:56 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास करने के आरोपी को नयाशहर पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान अंबेडकर कॉलोनी निवासी सीताराम नायक पुत्र रामेश्वर राम के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की तलाश में कांस्टेबल रामेश्वर विश्नोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रामेश्वर ने आरोपी का पता लगाकर उसे करमीसर में धर दबोचा। फिर थाने पर सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर जाकर आरोपी को थाने ले आई।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी सीताराम ने शनिवार रात 1 बजे डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा। उसने सेंसर तोड़ने का प्रयास भी किया। इस दौरान सेंसर अलार्म बज गया। इधर अलार्म बजने पर आरोपी डरकर भाग गया। दूसरी तरफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशेड़ी है।
पूर्व में नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई चोरियों में भी आरोपी की भूमिका होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एस आई रणवीर सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
18 October 2020 08:47 PM