30 January 2021 07:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भ्रष्टाचार पर एसपी प्रीति चंद्रा ने वज्र प्रहार करते हुए बड़ा संदेश दिया है। कानून का भय दिखाकर पैसे की मांग करने के आरोप में जसरासर थानाधिकारी सुमन पड़िहार व कांस्टेबल रामकुमार को एसपी प्रीति चंद्रा ने निलंबित कर दिया है। एसपी प्रीति चंद्रा के अनुसार तुलसीराम व प्रभु राम ने उन्हें थानाधिकारी व कांस्टेबल के खिलाफ लिखित शिकायत दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बीती रात दोनों को थाने लाया गया लेकिन इन दोनों को लाने व छोड़ने का रिकॉर्ड तक दर्ज नहीं किया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि थानाधिकारी ने पचास हजार रुपए की मांग की व पैसे नहीं देने पर एनडीपीएस एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चंद्रा ने बताया कि सुमन व रामकुमार को निलंबित कर एएसपी को मामले की जांच दी गई है। पीड़ितों ने पैसे की मांग की एक रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है।
वहीं पीड़ितों का अब तक का ज्ञात रिकॉर्ड साफ सुथरा बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रीति चंद्रा ने पूरी जिला पुलिस को अपराधों के खिलाफ हाई अलर्ट मोड पर ला रखा है। ऐसे में जसरासर पुलिस पर ही आपराधिक कृत्य करने का आरोप चौंकाने वाला है। बता दें कि प्रीति चंद्रा ने आमजन की सुनवाई करते हुए जिस तरह न्यायपूर्ण एक्शन लिया है इससे यह संदेश भी साफ है कि खाकी की आड़ में आमजन को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
19 February 2023 10:04 PM