16 August 2023 01:36 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम बीकानेर द्वारा 82 नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाओं व कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं निगम के 57 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसके तहत बीकानेर के सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार, डॉ राजीव नारायण पुरोहित, डॉ कंचन पुरोहित, डॉ अजय जोशी, डॉ संजीव बुरी, डॉ कान्ता मीणा, डॉ हरजीत सिंह सिद्धू, डॉ नंदलाल मीणा, डॉ कुलदीप बिट्टू, डॉ सीएस मोदी, डॉ नवल गुप्ता, डॉ देवेंद्र चौधरी, डॉ राहुल हर्ष को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। वहीं तनिष्क सेन को कूडो मार्शल आर्ट, मिलन गहलोत को पर्यावरण, रेशमा वर्मा को नारी सशक्तिकरण, दीपक कल्ला को खेल शूटिंग, रॉबिन हुड्ड आर्मी को समाज सेवा व गरिमा विजय को संस्कृति व कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सम्मान महापौर सुशीला कंवर, उपमहापौर राजेंद्र गहलोत व बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार वर्षों से समर्पित भाव से बीकानेर में चिकित्सा सेवाएं देते रहे हैं। वर्तमान में सीएमएचओ के पद पर भी निर्विवाद जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसी तरह डॉ राजीव नारायण पीबीएम में दंत चिकित्सा विभाग में बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं।


गरिमा विजय वेशभूषा के माध्यम से राजस्थानी व भारतीय कला संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वहीं पति की पोस्टिंग के साथ ही बीकानेर आईं रेशमा वर्मा पिछले दो साल से नारी सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। रॉबिन हुड आर्मी के युवा भी अलग तरह का प्रेरणादाई कार्य कर रहे हैं। ये आर्मी विभिन्न समारोहों में बचा भोजन पिकअप कर जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES
09 June 2020 08:57 PM
