03 December 2023 04:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों ने बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में कमल को फिर से खिला दिया है। आज अधिकतर भाजपाईयों के चेहरे खिले हैं। बीकानेर की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, यानी बीजेपी ने जीत का सिक्सर लगा दिया है।
बीकानेर पूर्व से बीजेपी की सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम से बीजेपी के जेठानंद व्यास, कोलायत से बीजेपी के अंशुमान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ से बीजेपी के ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला से बीजेपी के डॉ विश्वनाथ मेघवाल व लूणकरणसर से सुमित गोदारा ने बाजी मार ली है। वहीं नोखा से कांग्रेस की सुशीला डूडी ने विजय हासिल की है।
बता दें कि सिद्धि ने कांग्रेस के यशपाल गहलोत, जेठानंद ने डॉ बीडी कल्ला, अंशुमान सिंह ने भंवर सिंह भाटी, विश्वनाथ मेघवाल ने गोविंद मेघवाल, ताराचंद ने गिरधारी महिया व मंगलाराम तथा सुमित गोदारा ने कांग्रेस के डॉ राजेन्द्र मुंड व निर्दलीय प्रभुदयाल सारस्वत को हराकर कमल खिलाया है। वहीं नोखा में सुशीला डूडी ने बिहारी लाल विश्नोई को हराया है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
13 March 2021 09:54 PM