31 January 2021 08:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दिसंबर से गायब नाबालिग को नयाशहर थाना पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार साढ़े सोलह वर्षीय नाबालिग को स्थानीय युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। उनि पिंकी गंगवाल की टीम लगातार तलाशी के प्रयास कर रही थी। नाबालिग को हरियाणा से दस्तयाब कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग से अवैध विवाह रचा लिया। वहीं नाबालिग प्रेगनेंट भी बताई जा रही है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है। उल्लेखनीय है कि नाबालिग से उसकी मर्जी अथवा मर्जी के खिलाफ प्रेम रचाना, भगा ले जाना, विवाह करना व शारीरिक संबंध बनाना कानूनन अपराध है। आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज होगा।
RELATED ARTICLES
07 October 2025 03:10 PM