28 June 2022 11:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में एक माह के लिए धारा 144 लगा दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के लिए सभी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने प्रदेश के समस्त संभागीय आयुक्तों को नेटबंदी व धारा 144 लगाने के निर्देश दिए। बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू व हनुमानगढ़ में नेटबंदी के आदेश जारी कर दिए। नेटबंदी के दौरान केवल मात्र लीज लाइन व ब्रॉडबैंड इंटरनेट चालू रहेगी ताकि सरकारी सेवाएं, अस्पताल आदि सुचारू रूप से चल सके।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति बनाए रखने की अपील की है। गहलोत ने कहा कि जो घटना हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गहलोत ने कहा कि इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लिया गया है। ताकि त्वरित सजा दिलाई जा सकेगी।
बता दें धारा 144 के तहत अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं हो सकेंगे। वहीं नेटबंदी भी लगभग प्रभावी हो चुकी है। शेष सेवाएं भी जल्द ठप्प हो जाएगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
23 February 2024 11:01 AM