14 June 2020 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की चौपड़ा बाड़ी के 19 वर्षीय युवक का शव महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी नाल में मिला है। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें शाम को शव यूनिवर्सिटी के पास मिला। यह युवक साइकिल से वहां पहुंचा था। इस पर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। वहीं साइकिल जिधर से आई थी उसी ओर चार किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचा गया। इसी दौरान इसकी पहचान गंगाशहर से जुड़ी होने की जानकारी मिली। इस पर संदिग्ध परिजनों को बुलाते हुए शिनाख्त करवाई गई। मृतक युवक की पहचान चौपड़ा बाड़ी के रोहित जोशी पुत्र सूरजमल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक थोड़ा सीधा था। ये युवक सुबह ही साइकिल में निकला व नाल के जिस क्षेत्र कई साइकिल पर चला वहां इतनी रेत है कि इंसान पैदल भी नहीं चल सकता। प्रथम दृष्टया गर्मी व प्यास मौत का कारण माना जा रहा है। विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थितियां साफ होगी। शव पर किसी तरह की चोट नहीं दिखाई दे रही है।
RELATED ARTICLES
19 April 2024 11:14 AM