28 January 2021 01:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पदस्थापन के इंतज़ार में बैठे एएसपी रैंक के पुलिस अफसरों की पदस्थापन सूची जारी कर दी है। प्रदेश के दस एएसपी को एसीबी ने जिला दे दिया है। जयपुर आयुक्तालय में तैनात एएसपी सुरेश चंद्र जांगिड़ को बीकानेर एसीबी में लगाया गया है। तो वहीं बीकानेर सीआईडी एस एस बी जोन में तैनात एएसपी लक्ष्मण दास को अलवर एसीबी में लगाया गया है। इसी तरह नव पदोन्नत एएसपी इस्माईल खान को झुंझुनूं एसीबी में लगाया गया है। खान पदोन्नति समय में श्रीगंगानगर शहर सीओ थे। देखें सूची

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
11 September 2020 10:29 PM