09 April 2020 06:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रूपए और राशन के नाम पर बीकानेर में फर्ज़ी फॉर्म भरवाने की होड़ लगी हुई है। प्रशासन की सूचनाओं से अंतुष्ट आमजन सोशल मीडिया के बहकावे में आकर पार्षदों के यहां चक्कर काट रहा है। एपीएल श्रेणी का राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा योजना से लिंक्ड होने पर ही राशन मिलेगा, इसी जानकारी के परिणामस्वरूप स्कीमे़ लगाई जाने लगी है। ई-मित्र बंद है, दूसरा रास्ता निकालते हुए फॉर्म भरकर सीधे प्रशासन को जमा करवाने शुरू हो गये हैं। बता दें कि इस तरह का कोई फॉर्म अभी काम का नहीं है। इसी तरह सोशल मीडिया पर चल रहे एक हज़ार रूपए की योजना के एक फॉर्म ने भी पार्षदों की परेशानी बढ़ा दी है। इस फॉर्म पर देवरिया लिखा था, जिसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस फॉर्म को भरकर देने से सरकार की तरफ से एक हज़ार रूपए दिए जाने की अफवाह ने आमजन में फॉर्म भरवाने की होड़ लगा दी है। बता दें कि पैसे देने की किसी भी तरह की योजना का फॉर्म सरकार ने जारी नहीं किया है। ऐसी सभी योजनाओं का पैसा पात्र व्यक्ति के खाते में सीधे जमा हो रहा है।
RELATED ARTICLES
09 February 2022 09:16 PM