29 November 2021 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब बीकानेर के डागा चौक में कोरोना की एंट्री हो गई है। डागा चौक निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को सांस में दिक्कत हुई थी। उसे आयुष्मान हार्ट केयर में भर्ती करवाया गया। जहां से कोविड जांच हेतु सैंपल लिया गया। व्यक्ति की जांच कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव को पीबीएम की कोविड इकाई(एमसीएच विंग) में भर्ती किया गया है। पॉजिटिव को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इस मरीज के आने के बाद एमसीएच को फिर से एक्टिव कर दिया गया है। सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में इससे पहले पिछले चार दिनों में सादुलगंज, मुरलीधर व्यास कॉलोनी के डी ब्लॉक व एयर फोर्स में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब परकोटे में कोरोना की एंट्री होना चिंताजनक है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
29 January 2022 11:20 PM