10 September 2023 10:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दो पक्षों की तनातनी गोलीबारी तक पहुंच गई। वारदात सदर थाना क्षेत्र के म्यूजियम चौराहे के पास की है। वारदात में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रामसिंह के रूप में हुई है। एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार बीकानेर से दिल्ली चलने वाली रोड़वेज व उदयपुरवाटी से बीकानेर चलने वाली रोड़वेज बस के चालकों के बीच बातचीत हो गई थी। उसके बाद उदयपुरवाटी वाली बस के आदमी कैंपर गाड़ी लेकर आ गए। बदमाशों ने आते ही बस पर फायरिंग शुरू कर दी। रामसिंह के पीठ पर गोली लगी। जिसे पुलिस वाहन में ही पीबीएम ले जाया गया। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंड अप कर लिया है। वहीं अन्य कई तलाश जारी है। एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं आरोपियों की तलाश में लगी है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM