07 January 2021 08:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए गई टीम के एक कर्मचारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की जिससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया।
BKESL के सीओओ शांतनू भट्टाचार्य ने बताया कि गुरुवार सुबह उस्तां बारी इलाके में बिजली चोरी की आंशका होने पर टीम मीटरों की चैकिंग कर रही थी, तभी कुछ लोग आए और विजय चौधरी के साथ मारपीट करने लगे, इससे विजय सीढ़ी से गिर गया और हाथ की कोहनी में फ्रेक्चर हो गया। विजय को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया।
BKESL ने इस मामले में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। विजय जिस मीटर की चैकिंग कर रहा था, उसमें बिजली चोरी पाई गई। बाद में उस मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया।
वहीं कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि कंपनी के सब ठेकेदार के यहां काम करने वाले कर्मचारी ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया है। उसके हाथ में चोट लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
08 August 2020 05:56 PM