01 September 2020 11:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना काल के छ: माह पूरे हो चुके हैं। इस संक्रामक बीमारी में जहां एक ओर लोग किसी के पास आने से कतराने लगे, वहीं चिकित्सा पेशे से जुड़े लोग मरीजों को तसल्ली से देख रहे हैं। ऐसे ही दो कोरोना वॉरियर्स का आज जिला उद्योग संघ ने सम्मान किया। सम्मान की इस कड़ी शिव वैली इस फ्लोरल हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे डॉ एस जी सोनी व ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ पंकज मोहता को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि सम्मान सामने से फ्लोरल हॉस्पिटल जाकर ही दिया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ पंकज फ्लोरल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक व जाने-माने ऑर्थों हैं। वहीं डॉ सोनी शुगर, गठिया व ब्लड प्रेशर की बीमारी के विशेषज्ञ हैं। वे पचास वर्षों से फीजिशियन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने कहा कि इस कठिन समय में बेबाक होकर सेवाएं दे रहे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान उनका दायित्व है। इस दौरान राजाराम सारड़ा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सोनी व पवन पचीसिया भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 December 2021 11:09 PM