06 September 2020 12:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में एक ऐसा इलाका भी है जहां कोई नियम-कानून नहीं चलता। जहां जिले के अन्य हिस्से कानून की पालना करते हैं वहीं यहां आए दिन नियम तोड़े जाते हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि यहां पर नियमों की पालना करवाने में पुलिस को भी जोर आता है। वजह साफ है राजनीतिक दबाव। आज भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रविवार को पूरे बीकानेर में कलेक्टर नमित मेहता के आदेश अनुसार बाजार बंद है। इस आदेश के तहत सभी तरह की दुकानें खोलने पर 36 घंटे का प्रतिबंध है। हालांकि केवल दूध विक्रय के लिए सुबह शाम 6 से 9 बजे तक छूट दी गई है। लेकिन शहर के नत्थूसर गेट का एक मिष्ठान भंडार न सिर्फ खुला है बल्कि यहां बेख़ौफ़ और बेरोकटोक ग्राहक नमकीन का लुत्फ उठा रहे हैं। लोग यहां कचौरी-समोसे खा रहे हैं। बाज़ार बंदी के आदेशों की धज्जियां उड़ी जो उड़ी दुकानदार और लोग यहां कोरोना को भी भूल गए। ग्राहकों की भीड़ ना तो सोशल डिस्टेंसिंग रख रही है और ना ही मास्क लगा रही है। ख़बरमंडी न्यूज़ के एक पाठक ने यह वीडियो भेजा। जानकारी मिली है कि शहर में और भी दुकानें खुली हुई है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में कोरोना के सर्वाधिक मामले पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आए हैं, उनमें भी परकोटे के अंदर का शहर हॉट स्पॉट है। इसके बावजूद नियमों की पालना नहीं करना चौंकाने वाला है। अब देखना यह है कि कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होते हैं या मामला रफा दफा हो जाता है। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
05 February 2021 12:27 AM