07 March 2020 05:25 PM

मगर सरकार नहीं करना चाहती पर्यटकों से होने वाली आय में घाटा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना का डर और सरकार की लापरवाही आमजन सहित स्वास्थ्य विभाग पर भारी पड़ रही है। इटली के तीस नागरिक बीकानेर से जैसलमेर चले गए हैं तो बीती रात भागे बांग्लादेशी की लोकेशन जयपुर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात पीबीएम में दो बांग्लादेशी आए थे जिनमें से एक को सर्दी-जुकाम था। जिस पर डॉ बीएल मीणा को सूचना दी गई। मीणा पीबीएम के लिए रवाना हुए कि पता चला कि बांग्लादेशी भाग गए। इनकी तलाश में स्वास्थ्य विभाग रात तीन बजे तक भटकता रहा। एक तरफ कोरोना का भय हर किसी को सता रहा है तो दूसरी ओर सरकार ने अभी तक विदेशी नागरिकों की एंट्री बंद नहीं की है। यहां तक कि इटली से दो ग्रुपों में आए तीस नागरिक बेधड़क राजस्थान में घूम रहे हैं। बीकानेर में अभी भी कोरोना के भय की वजह से एहतियातन 17 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा हुआ है। वहीं राहुल नाम के एक युवक को अस्पताल के आइसोलेशन में रखा हुआ है। राहुल के सैंपल भेजे हुए हैं, जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक डर बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि इटली, चीन, कोरिया आदि कोरोना से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं बावजूद इसके इन देशों के नागरिक भी यहां घूम रहे हैं। जबकि जान के खतरे के अलावा स्वस्थ व्यक्ति भी सिर्फ इनके संपर्क में आ जाए तो 28 दिन तक होम-आइसोशन में रख दिया जाता है। एहतियातन अपनाई जा रही इस प्रक्रिया से संदिग्ध व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लेकिन सरकार लापरवाह बनी बैठी है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
12 August 2020 06:36 PM