12 October 2020 04:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 16 दिन बाद पीबीएम अधीक्षक डॉ मोहम्मद सलीम पुनः काम पर लौट आए हैं। इसके साथ ही कार्यवाहक अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी रिलीव हो गये हैं। सलीम को कोरोना लक्षण दिखने पर उन्होंने छुट्टी ली थी, जिसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब उनकी तबीयत ठीक है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ख़ासतौर पर कोविड से जुड़ी व्यवस्थाओं में सलीम की भूमिका में सकारात्मकता बढ़ने का अनुमान है।
वजह साफ है, वे कोरोना को महसूस करके लौटे हैं, ऐसे में उनकी कार्यशैली में अंतर आ सकता है। वहीं दूसरी ओर गुंजन सोनी कार्यवाहक की भूमिका निभाकर संतुष्ट नज़र आए।
RELATED ARTICLES
14 April 2020 03:36 PM