19 February 2021 10:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवाचार व एक्स्ट्रा एक्टिविटी करवाने में अपनी उम्दा पहचान बना चुकी बाफना स्कूल ने आज 'प्रोफेशनल कॉम्पीटेंस' विषय पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित की। शाला सीईओ डॉ पी एस वोहरा ने बताया कि इस टॉक के मुख्य वक्ता अपूर्व हर्ष(एसोसिएट डायरेक्टर, फिडेलिटी इंटरनेशनल लिमिटेड तथा फॉर्मर सीनियर रिसर्च एसोसिएट्स, मूडीज एनालिसिस ) थे।
अपनी टॉक में हर्ष ने विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एवं कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें किसी दूसरे का पैशन( जुनून) कॉपी नहीं करना चाहिए। अगर हमारे अंदर अभी पैशन नहीं है तो हमें उसका तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक कि वह हमारे अंदर आ ना जाए। जिस दिन आपका खुद का पैशन आपके अंदर आ जाए तो उस समय उसको पूरा करने के लिए आपको जी जान से लग जाना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेना चाहिए।
इस दौरान डॉ वोहरा ने आभार जताया। वहीं विद्यार्थियों को हर्ष से अर्जित ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हर्ष से विभिन्न प्रश्न पूछे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
23 January 2024 10:33 PM