24 May 2021 12:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पानी व ऑक्सीजन के महत्व को हम सब जान गए हैं। वर्तमान में नहरबंदी चल रही है। शहरभर में भारी जलसंकट खड़ा हो गया है। लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए भी लंबी लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है। इतने बड़े जलसंकट के बावजूद पीबीएम की इंदिरा रसोई का टैक्सी चालक पानी व्यर्थ कर रहा है। रविवार शाम पीबीएम चौकी के पास इस टैक्सी चालक ने टैक्सी धोने के लिए सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ कर दिया। सूत्रों के मुताबिक यह टैक्सी इंदिरा रसोई में काम ली जा रही है। पीबीएम में भी पानी की किल्लत बरकरार है, हर रोज पानी टैंकर आ रहे हैं। इसके बावजूद इंदिरा रसोई का टैक्सी चालक अमूल्य जल को टैक्सी की सफाई में बर्बाद कर रहा था। जबकि आवश्यक होने पर टैक्सी को गीले कपड़े से भी साफ किया जा सकता था। बता दें कि जलसंकट के बीच लोग खड़े वाहनों की साफ सफाई में भी हजारों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। ऑक्सीजन की तरह पानी की बर्बादी के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने की जरूरत है। हमने पीबीएम में हो रही जल की बर्बादी को कैमरे में कैद कर लिया, ताकि जलसंकट के बीच जल की बर्बादी का दृश्य सब देख सके। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
03 September 2023 11:56 PM