06 August 2021 04:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जोधपुर से जेगला अपने ननिहाल आए घनश्याम चारण की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। देशनोक थानाधिकारी जगदीश सिंह के अनुसार 30 वर्षीय राजुदान पुत्र शिम्भुदाान चारण व 38 वर्षीय भंवरदान पुत्र भैरूंदान चारण को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं दो नामजद आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों से पूछताछ में हत्या की वारदात में शामिल अन्य नाम भी उजागर हो सकते हैं।
जगदीश सिंह ने बताया कि मृतक घनश्याम आरोपियों की बुआ का लड़का है। घनश्याम द्वारा मामा के लड़के की पत्नी को फोन आदि किए जाते थे। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। जब यह बात उसके पति को पता चली तो उसने भाईयों के साथ मिलकर पत्नी पर घनश्याम को बुलाने का दबाव बनाया। घनश्याम ने ढ़ाणी में आने की हां नहीं भरी बल्कि सामने के खेत में आने की हां भर ली। आरोपी रोही में घात लगाकर छुप गए। घनश्याम जैसे ही भाभी से मिलने आया, आरोपी उसे पकड़ कर ढ़ाणी ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घनश्याम के साथ महिला को भी पीटा। घनश्याम की पिटाई इतनी अधिक की कि उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। मामले की जांच थानाधिकारी जगदीश सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
01 March 2025 11:33 AM