15 February 2025 10:20 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्राइवेट संस्थानों के लिए शिक्षा अब पूरी तरह से व्यापार हो चुकी है। बड़े शिक्षण संस्थान अब शिक्षा का मंदिर नहीं रहे, वे अब एजुकेशन मॉल हो चुके हैं। यह बेहद शर्मनाक है कि बीकानेर जैसे संवेदनशील शहर में भी ऐसा हो रहा है। ताज़ा मामला बीकानेर के एक नामी स्कूल व शिक्षण संस्थान से जुड़ा है।
रोमन शेखावत पुत्र लोकेंद्र सिंह शेखावत शिक्षा हाई स्कूल में 12 वीं का छात्र है। आरोप है कि वह जब एडमिड कार्ड लेने गया तो स्कूल प्रशासन ने उसे एडमिड कार्ड नहीं दिया। छात्र के पिता लोकेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल जाकर जब एडमिट कार्ड मांगा तो रोचक गुप्ता व प्रिंसिपल ने उन्हें कॉन्सेप्ट जाने के लिए कहा। अब एडमिट कार्ड का दूसरे इंस्टीट्यूट से क्या लेना देना यह पता नहीं। लोकेंद्र सिंह के अनुसार उनके पुत्र ने कॉन्सेप्ट में जेईई की तैयारी शुरू की थी। लेकिन वह वहां 6 माह ही गया। उतनी फीस भी जमा करवाई जा चुकी थी। मगर फीस पूरे वर्ष की मांगी जा रही थी। स्कूल द्वारा कहने पर छात्र कॉन्सेप्ट भी गया मगर बात नहीं बनी। इसके बाद एसडीएम बीकानेर को लिखित शिकायत दी गई थी। एसडीएम रमेश देव ने स्कूली छात्र के भविष्य को देखते हुए स्कूल को आदेश दिया। फोन करके भी आदेश दिया। इसके बाद स्कूल ने एडमिट कार्ड दिया। लोकेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल द्वारा स्टूडेंट कार्ड भी अब दिया गया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM