11 May 2022 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नापासर रोड़ पर प्राइवेट बैंक के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट मामले में जेएनवीसी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रिड़मलसर सिपाहियान निवासी 24 वर्षीय समीर कोहरी पुत्र शोकत अली बताया जा रहा है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी समीर का कलेक्शन एजेंट आमिर से विवाद था। जिस वक्त आमिर नापासर से लौट रहा था, उसी वक्त आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इरादा मारपीट का था मगर आमिर की बैग में तीन लाख अस्सी हज़ार रूपए थे, इस वजह से बैग भी लूट ले गए।
मामले में पुलिस मोईन खान, गजेंद्र सिंह उर्फ विक्रम सिंह, अल्ताफ खान व शाहरुख खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। वहीं जितेंद्र सिंह की तलाश अभी भी जारी है।
मुख्य आरोपी समीर को सीआई महावीर प्रसाद विश्नोई के नेतृत्व में एचसी रोहिताश भारी व कांस्टेबल राकेश ने गिरफ्तार किया।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
19 August 2024 08:43 PM