30 April 2022 08:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। किसी भी उत्सव से जब मूल्यपरक संदेश जुड़ जाते हैं तब वह उत्सव महोत्सव में बदल जाता है। बीकानेर स्थापना दिवस के इसी उत्सव को समाजसेवी व बीजेपी नेता महावीर रांका द्वारा भेंट की जाने वाली पतंगें महोत्सव बना देती है। ये पतंगें उड़ाकर पतंगबाजों को आनंद तो मिलता ही है, साथ ही साथ पतंगों में छपे मूल्यपरक संदेश आसमां की यात्रा करके हजारों लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।
आज शाम बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने जागरुकता भरे संदेशों वाली पतंगें भेंट की। शनिवार को सर्किट हाउस के पास स्थित खैरपुर भवन में आयोजित हुए पतंग वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि अनूठे सेवा कार्य करना यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की पहचान है। हर वर्ष पतंग वितरण कर बीकानेर स्थापना दिवस को मनाना तथा पतंगों के माध्यम से जागरुकता का संदेश देना महावीर रांका की विशेषता है। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व भामाशाहों के सहयोग तथा टीम वर्क की बदौलत ही हर वर्ष पतंग वितरण किया जाता है। इस बार करीब 40 हजार पतंगों का वितरण किया जा रहा है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वितरण कार्यक्रम में ओम राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, कमल आचार्य, चंद्रशेखर गहलोत, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, दिनेश महात्मा, पवन महनोत, आदर्श शर्मा, विष्णुप्रकाश तंवर, तेजाराम राव, पंकज गहलोत, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, जगदीश मोदी, मधुसूदन शर्मा, जमनलाल गजरा, नरेश जोशी, आनन्द सोनी, घनश्याम रामावत, तोलचन्द जोशी, भगवतीप्रसाद गौड़, गिरिराज सिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, रमेश सैनी, नवरतन सिंह सिसोदिया, मघाराम सियाग, राजेन्द्र व्यास, महेन्द्र सिंह, टेकचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
16 January 2022 07:24 PM