01 June 2021 10:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का आरोपी बीछवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी नगरासर निवासी केसर सिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत चार दिनों से फरार था। जिसे आज बीछवाल पुलिस ने दबोच लिया। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय विधवा महिला पिछले 11 साल से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। उसे कुछ भी सुध-बुध नहीं रहती। वह दिनभर इधर उधर घूमती रहती है, रात होने पर घर आ जाती है। आरोपी केसरसिंह एक टैक्सी चालक है। 26 मई की शाम को आरोपी ने उसे देखा तो वह उसे टैक्सी में बिठाकर पैमासर की तरफ ले गया। समय होने पर भी जब महिला घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई। परिजनों को वह पैमासर की तरफ एक सुनसान क्षेत्र में मिली। जहां आरोपी बेसुध महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। परिजनों को देख आरोपी वहां से भाग छूटा।
घटना को लेकर अगले ही दिन पीड़िता की भाभी ने बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले की जांच सीओ एससी एसटी सैल ओमप्रकाश चौधरी ने शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि पीड़िता मंदबुद्धि होने से मामला बेहद संवेदनशील है।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 10:52 PM
30 October 2021 11:33 AM