20 January 2021 09:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर यह है कि बीकानेर के सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ही रहेंगे। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आगामी आदेशों तक डॉ मीणा बीकानेर सीएमएचओ के पदभार से कार्यमुक्त नहीं होंगे। 30 दिसंबर को मीणा का बीकानेर से हनुमानगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं नागौर सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप को बीकानेर लगाया गया। इसके बाद मीणा ने हाइकोर्ट में सिविल रिट पीटीशन दाखिल की। जिस पर ऑनरेबल जस्टिस ऑफ हाइकोर्ट दिनेश मेहता ने स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। अब द्वितीय पक्षकारों को 27 जनवरी को जवाब दाखिल करना होगा।
उल्लेखनीय है कि सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा का ट्रांसफर उस वक्त किया गया जब वैक्सीनेशन शुरू होने वाला था। जबकि कोरोना काल में मीणा ने अपने समर्पण से खुद को साबित किया था। सूत्रों की मानें तो मीणा के ट्रांसफर के पीछे राजनीतिक कारण थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
27 August 2020 12:28 PM