26 July 2026 09:20 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने 30 एमडी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चोपड़ा बाड़ी निवासी आनंद सोनी के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में एमडी तस्करी के 12 सदस्यीय गिरोह का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने 12 जनों को मुकदमें में नामजद कर लिया है।
गंगाशहर सीओ आरपीएस हिमांशु शर्मा ने बताया कि आरोपी रिटेलिंग भी करता था। वहीं कुछ तस्करों को भी माल देता है। नामजद आरोपियों में आनंद के ऊपर व नीचे की चेन है। ये संगठित ड्रग्स नेटवर्क है।
कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हेतराम मय टीम ने की है। मामले में आगे की जांच नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई करेंगे।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
06 November 2020 07:41 PM