22 July 2020 02:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूट, हत्या और डकैती के मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकड़ने वाले बीकानेर के तीन पुलिसकर्मियों को जयपुर रेंज पुलिस ने बीस हजार रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। सीकर जिले के राहुल स्वामी व शक्ति सिंह पर जयपुर रेंज ने दस-दस हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था। 27 अक्टूबर 2019 को हैड कांस्टेबल नानूराम, कांस्टेबल संदीप जांदू व रामकुमार भादू ने खारा स्थित खेत की ढ़ाणी से शक्तिसिंह व राहुल स्वामी को दबोचा था। राहुल उस समय सरदारशहर के बुकनसर सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम सारण की हत्या मामले में फरार चल रहा था। जिस पर तत्तकालीन बीकानेर रेंज आईजी जोस मोहन आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे रखे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को दबोच लिया। जयपुर रेंज द्वारा कुल इनामी राशि में से आठ हजार नानूराम व 6-6 हज़ार संदीप व रामकुमार को सम्मान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि नानूराम व संदीप आईजी ऑफिस की सायबर सैल में तैनात हैं। वहीं रामकुमार गजनेर थाने में तैनात है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
15 August 2020 07:52 PM