22 October 2025 12:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आपराधिक तत्वों ने बीकानेर का सुकून छीन लिया है। यहां ना पुरुष सुरक्षित है और ना ही महिलाएं सुरक्षित हैं। पहले सुनसान इलाकों से निकलना खतरे से भरा होता था, लेकिन अब भरे बाजारों व पॉश इलाकों में भी भारी खतरा है।
बीती रात कलेक्टर निवास के पास एक प्रशिक्षु जज के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है। हालांकि पहले भी कलेक्ट्रेट के आसपास ऐसी वारदातें होती रही है।
21 अक्टूबर की शाम 6:20 बजे एडवोकेट श्रवण जनागल की पुत्री प्रशिक्षु जज पूजा जनागल पंचशती सर्किल से रविंद्र रंगमंच वाली रोड़ से होते हुए घर के लिए निकली थीं। इसी दौरान कलेक्टर निवास से कुछ ही कदमों की दूरी पर दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटने का प्रयास किया। पूजा की स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह नीचे गिर गई। सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार झपटमार भी नीचे गिर गये। उनके अनुसार चेन स्नेचिंग का प्रयास हुआ।
वहीं पूजा के पिता एडवोकेट श्रवण जनागल ने देर रात 11:30 बजे सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एडवोकेट श्रवण ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने पूछा के गले से सोने की चेन छीन ली। वहीं बैग छीनने का प्रयास किया।
बता दें कि घटना में आरजेएस पूजा के काफी चोटें आईं। उनको ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी ठुड्डी पर टांके लगाने पड़े। दांत टूटने की बात भी कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को भी दूसरी दिवाली थी।
मामले की जांच एएसआई तनेराव सिंह को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
RELATED ARTICLES
28 January 2022 04:27 PM