16 December 2020 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नाइट कर्फ्यू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कोरोना आंकड़ों में काफी हद तक कमी आने के बाद अब शहर का एक धड़ा नाइट कर्फ्यू के पक्ष में नहीं है। ख़बरमंडी न्यूज़ के पास भी कई पाठकों की इन्क्वायरी आई। हमने कलेक्टर नमित मेहता से बात की, कलेक्टर का रुख अभी नाइट कर्फ्यू हटाने की ओर नहीं है। कहा जा रहा है कि बमुश्किल कोरोना के मामले नियंत्रित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आगामी 15-20 दिवस में वैक्सीन आने की भी पूरी उम्मीद है। ऐसे में कुछ दिन और कष्ट उठाना ही सही लग रहा है। हाल फिलहाल वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ही नाइट कर्फ्यू खोलने पर विचार बन रहा है। हालांकि यह अंतिम निर्णय नहीं है।
अगर वैक्सीन आने में और अधिक देरी होती है तो नाइट कर्फ्यू खोलने पर पुनर्विचार किया जाएगा। बता दें कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण के मामले अनियंत्रित होने पर प्रशासन पर आरोप लगने लगे थे। इसी बीच कलेक्टर नमित मेहता ने सही निर्णय लिए और स्थिति पर काबू पा लिया गया। ऐसे में अब अगर अधिक ढ़िलाई दी जाती है तो यह खतरे से खेलने जैसा होगा। वहीं मेहता आमजन के स्वास्थ्य से अधिक महत्व अन्य चीजों को देने के मूड में नहीं लग रहे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
12 November 2022 08:15 PM