08 April 2020 04:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 14 अप्रेल को लॉक-डाउन की अभी तक घोषित अंतिम तिथि से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सबसे बात करेंगे। इससे पहले आज एमपीज़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोना सोशल इमरजेंसी पर बात करते हुए कुछ संकेत दिए। इस वार्ता में लॉक डाउन को बढ़ाने न बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। तो इसी बीच कांग्रेस की सोनिया गांधी ने भी 11 अप्रेल को ही सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करने की घोषणा की है। सोनिया सभी अध्यक्षों से कोरोना रिलीफ वर्क को लेकर चर्चा करेंगी। अब देश की निगाहें 14 अप्रेल पर टिकी हैं। बता दें कि इस वक्त देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM