07 October 2020 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क दुर्घटना में हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना बीती रात की है। जयपुर के हमाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोडी मोड़ पर राजगढ़ पुलिस की प्राइवेट नंबर की गाड़ी को ट्रोले ने टक्कर मारी। दुर्घटना में हैड कांस्टेबल शीशराम जाट की मौत हो गई, वहीं कांस्टेबल लीलाधर को चोटें आईं। इसके अतिरिक्त दो कांस्टेबल और थे, जो सुरक्षित रहे। राजगढ़ थाने के एच एम राजकुमार ने बताया कि चार दिन पहले बलात्कार व गैंगवार का मुकदमा दर्ज हुआ था। नावां के इसी मुकदमा नंबर 308 के मुल्जिमों की तलाश में सीआई गुर भूपेंद्र मय सिपाही जयपुर गये हुए थे। सीआई ने पुलिस टीम को जयपुर बुलाया। रात दस बजे बाद प्राइवेट गाड़ी लेकर हैड कांस्टेबल शीशराम मय टीम जयपुर के लिए रवाना हुई। जयपुर के टोडी मोड़ पर साइड की रोड़ से सड़क पर चढ़ रहे एक ट्रोले ने कंडक्टर की सीट की साइड से टक्कर मार दी।
मृतक शीशराम 1993 की भर्ती का हैड कांस्टेबल था। झुंझुनू के भांभू का बास निवासी शीशराम की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
04 August 2021 12:47 PM