08 March 2021 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार की सुबह सुबह बीकानेर नगरीय क्षेत्र के कुछ इलाकों की बत्ती गुल हो जाएगी। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव हेतु की जाने वाली इस कटौती का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक रहेगा। यानी कुल चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके अंतर्गत राजीव नगर, करमीसर रोड़, बच्छासर रोड़, करमीसर गांव, फूल नाथ स्कूल, डी 1 एरिया लेघा बाड़ी, श्रीरामसर व मेघवालों का मोहल्ला क्षेत्र में चार घंटे तक बत्ती गुल रहेगी।
ऐसे में ऑफिस व स्कूल जाने वाले नागरिकों को कपड़े प्रेस इत्यादि जरूरी काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
24 September 2020 03:31 PM