08 April 2020 10:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में इलाज ले रहे दो जिलों के 28 कोरोना पॉजिटिव में से पांच की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। ये पांचों चुरू जिले के मरीज हैं। पीबीएम में अभी कुल 28 मरीज़ हैं, जिनमें से 19 बीकानेर के हैं व नौ मरीज़ चुरू जिले के हैं। वहीं बीकानेर की एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन मरीजों की लगातार तीन रिपोर्ट्स नेगेटिव आनी जरूरी है। अभी पांच की एक रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अब यह चेन नहीं टूटनी चाहिए। अगर अगली रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर गिनती एक से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि पीबीएम के डी वार्ड में इलाज ले रहे इन मरीजों की स्थिति ठीक लग रही है। इन पर पूरी निगरानी रखते हुए इलाज जारी रखा है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
15 February 2026 04:28 PM