05 February 2021 12:27 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते हैं पावर और सक्सेस आने के बाद इंसान के लिए विनम्र बने रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आईएएस समित शर्मा ने इस मिथक को भी तोड़ दिया। एक ही दिन में दो बड़े सकारात्मक मैसेज आईएएस समित शर्मा ने दिए हैं। दरअसल, जब वे कार्यालय से घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान एम आई रोड़ पर सड़क पर एक युवती घायल अवस्था में दिखी। स्कूटी सवार यह युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, खून बह रहा था। शर्मा ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और खुद जाकर घायल युवती को चैक किया। तुरंत एंबुलेंस बुलवाई, उसे एंबुलेंस में लेके प्राथमिक उपचार दिलवाते हुए अस्पताल के लिए रवाना करवाया। शर्मा ने इस दौरान खुद एंबुलेंस के अंदर जाकर युवती को चैक पुनः किया। एक आईएएस अधिकारी द्वारा इस तरह जमीनी स्तर पर ड्यूटी निभाने को लेकर जब ख़बरमंडी न्यूज़ ने शर्मा से बात की तो बड़े ही विनम्र भाव में कहा 'इट्स माय ड्यूटी'।
हां, सच में एक लोकसेवक की यही ड्यूटी होती है। आईएएस समित शर्मा ने अपनी ड्यूटी निभाकर जहां सकारात्मक संदेश छोड़ा है तो विनम्र भाव से इसे अपनी ड्यूटी भी बताया।
उल्लेखनीय है कि समित शर्मा जयपुर में संभागीय आयुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
घटनास्थल पर खड़े आमजन ने इस घटनाक्रम की तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर ली।



RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
26 October 2021 09:32 PM